Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन बगहा में “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत छात्राओं को मिला सुरक्षा...

बगहा में “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत छात्राओं को मिला सुरक्षा व जीवन मूल्यों का पाठ

0
90

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा | दिनांक 05 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बगहा सुश्री किरण के निर्देशन में “पुलिस आपके द्वार” जागरूकता अभियान के अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, लक्ष्य निर्धारण और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने, अनजान कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने की सलाह दी।

इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में डायल-112 के उपयोग की जानकारी दी गई और छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक के संदेश को उपस्थित अधिकारियों ने छात्राओं तक पहुंचाते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उन्हें निडर होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए, साथ ही अपने आत्मसम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस निरीक्षक बगहा, थानाध्यक्ष चौतरवा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें सुरक्षित रहने की दिशा में मार्गदर्शन मिलتا है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!