Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए प्रखंड नाजिर।

विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए प्रखंड नाजिर।

0
127


उप विकास आयुक्त पश्चिम चंपारण ने दिया प्रशस्ति पत्र।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मझौलिया प्रखंड के नाजिर जितेंद्र कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा भावना कार्य संपादन को देखते हुए सुमित कुमार उप विकास आयुक्त बेतिया पश्चिमी चंपारण द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कोई भी कार्य सफल उस समय होता है जब सभी बड़े पदाधिकारी और छोटे कर्मचारी मिलजुल कर सामूहिक रूप से प्रयास करते है और अपना-अपना उत्कृष्ट योगदान देते है। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रखंड नाजिद जितेंद्र कुमार द्वारा दिए गए सभी कार्यों को अपडेट रूप से किया गया तथा समय पर मौजूद पाया गया। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार की कर्तव्य निष्ठा समय पालन और लगनशीलता से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने प्रखंड नाजिर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!