Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक नदी मार्ग से 192.24 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

गंडक नदी मार्ग से 192.24 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

0
28

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। दिनांक 30 नवम्बर 2025 को पुलिस जिला बगहा के पिपरासी थाना को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से गंडक नदी के रास्ते बगहा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही पिपरासी थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए तुरंत सत्यापन एवं छापामारी अभियान शुरू किया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंडक नदी किनारे थोरी टोकर मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में पूर्व निर्धारित मार्ग से आ रहे शराब तस्करों की गतिविधि संदिग्ध दिखी, जिस पर पुलिस ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया।

जांच के दौरान एक अभियुक्त के पास से 192.24 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी का प्रयास पुलिस के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। पिपरासी थानाध्यक्ष ने पूरे मामले में कांड दर्ज कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है। पुलिस तस्करी नेटवर्क के पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर भी गहन जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि सीमा क्षेत्र व नदी मार्गों पर निगरानी और सख्त की जाएगी, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!