Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास राष्ट्रीय लैंगिक समानता अभियान के तहत मझौलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय लैंगिक समानता अभियान के तहत मझौलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
86

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया। प्रखंड जीविका सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लैंगिक समानता अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद डॉ. संजय जयसवाल, विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी एवं डीपीएम डॉ. आर.के. निखिल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके पूर्व अतिथियों ने जीविका कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जीविका दीदियों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि “बिहार की जीविका दीदियों से आज पूरे देश की महिलाएं सीख ले रही हैं।” उन्होंने बताया कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनकी भागीदारी बढ़ी है और वे स्वरोजगार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वहीं विधायक रेणु देवी ने कहा कि जीविका समूहों के माध्यम से महिलाएं बकरी पालन, डेयरी एवं अन्य छोटे स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं।

डीपीएम डॉ. आर.के. निखिल ने जानकारी दी कि जिले में अब तक सात लाख नौ सौ पचहत्तर जीविका दीदियों के खातों में महिला रोजगार योजना के तहत राशि भेजी जा चुकी है, जिससे उन्हें रोजगार व आर्थिक मजबूती मिली है।

सांसद और विधायक ने जीविका दीदियों से विस्तृत चर्चा कर महिलाओं को सशक्त बनाने, स्वावलंबन बढ़ाने और समान अधिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीविका समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और सरकार इसके विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. संजय जयसवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियाँ, बीपीएम गुलाम सरोवर, मझौलिया मुखिया सत्यप्रकाश, अमित चौबे, कमल मुखिया, हरिशंकर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!