Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भारत नेपाल सीमा पर दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरण से मिली राहत।

भारत नेपाल सीमा पर दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरण से मिली राहत।

0
124

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर-भारत नेपाल सीमा पर अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा लावारिस दिव्यांग ,असहाय ,एवं जरूरतमंदों के बीच कड़ाके की ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ई.टाईप कॉलोनी से हुआ। संस्था के संरक्षक फौजी विद्यासागर राणा के सौजन्य से संस्था को कंबल उपलब्ध कराया गया।

कंबल वितरण करते हुए संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड से लावारिस एवं असहाय दिव्यांगजनों को बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया जा रहा है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि जब तक समाज में एक भी व्यक्ति ठंड, भूख और दिव्यांगता से जूझता रहेगा तब तक हमारी सेवा यात्रा चलती रहेगी। कंबल पाकर लावारिस दिव्यांगजनों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था।

इस सेवा कार्य ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि स्वरांजलि सेवा संस्थान मानवता के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और निरंतरता के साथ निभा रहा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के छाता चौक, गोल चौक, थ्री आर. डी पुल,टंकी बाजार, हवाई अड्डा, लव कुश घाट, तीन नंबर पहाड़, अस्पताल कॉलोनी,आदि इलाकों में विचरण करने वाले दिव्यांगजन एवं असहाय लाभान्वित हुए। संस्था के संस्थापक डी.आनंद ने कहा कि मानवता और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

कंबल वितरण के साथ-साथ ऐसे लोगों को हर दिन की भांति फूड पैकेट भी प्रदान किया गया। कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है।संस्था के सचिव अखिलानंद एवं संरक्षक विजय कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण करके हम सभी मानवीय संवेदनाओं को समझने की पहल कर रहे हैं ।

संस्था द्वारा आयोजित ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में निर्माता एचेल थारू ,मुखिया खूबलाल बड़घडिया ,लोक गायक नौरंगिया स्टार राजन दीवाना, निर्माता अरविंद अकेला, गायक शिवचंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, किशोर कुमार ,संतोष कुमार, महिला समाजसेवी स्वरांजलि सरगम, सीनियर टीटीई सुधीर कुमार,पवन भट्टराई, एवं धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज भी सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!