Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लग्जरी कार से 284 लीटर विदेशी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

लग्जरी कार से 284 लीटर विदेशी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0
93

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मधुबनी धनहा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 284 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भारी मात्रा में शराब बंधे रास्ते लेकर दूसरे इलाके में सप्लाई करने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 284 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई. मौके पर मौजूद दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर थाने लाया गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों की पहचान अतुल कुमार पूर्व पट्टी थाना विमुना जिला औरैया तथा बमबम चौधरी बिहटा जिला सहसा के रूप में हुई है. शराब को पड़ोसी जिले से पहुंचाने की बात कबूल की है. उनके पास से कुछ मोबाइल नंबर और रूट संबंधी कागजात भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से शराब तस्करी नेटवर्क के एक महत्वपूर्ण गिरोह का खुलासा हो सकता है.दोनों गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस सफल कार्रवाई से इलाके में शराब माफियाओं में दहशत फैल गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!