Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखें-पं-भरत उपाध्याय

संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखें-पं-भरत उपाध्याय

0
125

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संविधान दिवस एवं नशा मुक्ति दिवस के संयुक्त कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक कर्मचारियों ने शराब पीना छोड़ो,जीवन से नाता जोड़ो, नशा वर्जित, बिहार हर्षित, नशा नास का जड़ है आदि नारों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।


अपने संदेश में पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि-संविधान दिवस हमें हमारे लोकतंत्र की शक्ति और बंधुत्व की याद दिलाता है—एक ऐसा संविधान जो हम सभी को समानता, न्याय और स्वाधीनता देता है।आइए, इस महान दस्तावेज़ के आदर्शों को अपनाते हुए, मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
इस अवसर पर विपिन बिहारी तिवारी, आचार्य नीरज त्रिपाठी, राजेश रमण कुमार सिंह, मनोज राम, निसारउल हक अंसारी, मणिंद्र साह सहित सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!