वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर वन प्रमण्डल 2 के वन सभागार मे डब्लूडब्लूएफ के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को सम्पन्न हो गया। वन संरक्षक सह निदेशक नेशामाणि के ने बताया की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान एक्स्पर्ट द्वारा उपस्थित वन कर्मियों को अधिवास संरक्षण, मैनेजमेंट,चारागाह की गुणवता बढ़ाने घास व पेड़ों की पहचान कैसे करें इसकी जानकारी दी गई और इनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया।

बतादें की वाल्मीकिनगर स्थित वन सभागार मे एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन मे वन संरक्षक सह निदेशक नेशामणि के, प्रोफेसर डॉ जीडी मजूमदार, डब्लूडब्लूएफ के टीम लीडर डॉ अनिल सिंह,डब्लूडब्लूएफ के लैंडस्केप कॉर्डिनेटर डॉ वोपन्ना, फील्ड बॉयोलॉजिस्ट डॉ सौरभ कुमार,डब्लूडब्लूएफ के परियोजना अधिकारी अहबर आलम ने कार्यशाला के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

इस मौके पर इनके अलावे वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार,गनौली रेंजर राजकुमार पासवान,हारनाटांड रेंजर शिवकुमार राम,मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी,चिऊटाहां रेंजर अमित कुमार समेत लगभग 45 वनपाल व दर्जनों वनरक्षी कार्यशाला मे शामिल रहे।






