विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। स्थानीय पंडित उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में कवि अविनाश कुमार पाण्डेय द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘अविनाश हूँ मैं’ के लोकार्पण समारोह सह कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रख्यात मंच संचालक दीपक राही ने किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद नाथ तिवारी, कवि अविनाश पाण्डेय और अन्य अतिथियों ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बगहा नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शकील मोईन एवं अरुण कुमार तिवारी का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रमों से युवाओं में भाषा, साहित्य और कविता के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में शामिल रश्मि रंजन, पप्पू गुप्त, राकेश सिंह, निवेदिता मिश्रा, अविनाश पाण्डेय सहित कई अन्य
साहित्यिक रसधारा से महाविद्यालय का प्रांगण देर तक गुंजायमान रहा।






