Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुखिया पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार।

मुखिया पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार।

0
105


मेडिकल जांचोपरांत पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के मुखिया शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर पर हमला करने का आरोपी रामबली ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया । उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि परसा मुखिया शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर ने मझौलिया थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 414 ऑब्लिक 2025 दर्ज की गई । जिसमें अखिलेश्वर ठाकुर के पुत्र राधेश्याम ठाकुर उर्फ प्रदीप ठाकुर स्वर्गीय जगेश्वर ठाकुर के पुत्र रामबली ठाकुर तथा हाकिम सिंह के पुत्र संदीप कुमार ठाकुर प्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए हैं।
उक्त घटना 26 जून 2025 की घटित हुई थी। घटना में मुखिया पर जानलेवा हमला आरोपितों द्वारा किया गया था जिसमें मुखिया बुरी तरह घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!