वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
स्कूलों के हाफ टाइम का समय था तो वहीं गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी हो चली थी। तभी गोल चौक से जंगल कैंप जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग स्थित पुरानी नहर ( त्रिवेणी मृत कैनाल) पूल पर लोगो की भीड़ लग गई थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लोगों को अचानक लोमहर्षक नजारा दिखा,कुछ लोग तो उस नज़ारे को कैमरे मे कैद करने लगे थे,कुछ लोगों ने नहर के किनारे झुडमुट के बीच दो मगरमच्छों को धूप सकते हुए देखा।
बताते चलें कि पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर मे इन दिनों ठंढ ने तापमान को काफी गिरा दिया है। ऐसे मे खिली धूप का आनंद लेने के लिए जीव जंतु शांति वाली जगहों पर निकल आ रहे है। ऐसा ही नजारा पुरानी नहर के किनारे लोगो को दिखा,जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।






