विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस अधीक्षक बगहा के विशेष निर्देश पर आज दिनांक 20.11.2025 को पुलिस जिला बगहा के सभी कार्यालयों में E-Office Software पर कार्य प्रारंभ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करते हुए संबंधित सभी शाखाओं के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के यूज़र अकाउंट सफलतापूर्वक क्रिएट किए गए। डिजिटल प्रशासन को गति देने तथा दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से NIC की विशेषज्ञ टीम द्वारा सभी कर्मियों को E-Office पर बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

जिसमें फाइल संचालन, ई-नोटिंग, ई-डाक एवं ऑनलाइन ऑफिस प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। E-Office के माध्यम से पुलिस विभाग में कागज़ रहित कार्य संस्कृति, तेज निस्तारण, पारदर्शिता, तथा रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस जिला बगहा की यह पहल आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।






