Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास त्रिवेणी मृत कैनाल के बगल में धूप सेकते नजर आए दो मगरमच्छ,...

त्रिवेणी मृत कैनाल के बगल में धूप सेकते नजर आए दो मगरमच्छ, जिसे देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

0
137

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

स्कूलों के हाफ टाइम का समय था तो वहीं गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी हो चली थी। तभी गोल चौक से जंगल कैंप जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग स्थित पुरानी नहर ( त्रिवेणी मृत कैनाल) पूल पर लोगो की भीड़ लग गई थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लोगों को अचानक लोमहर्षक नजारा दिखा,कुछ लोग तो उस नज़ारे को कैमरे मे कैद करने लगे थे,कुछ लोगों ने नहर के किनारे झुडमुट के बीच दो मगरमच्छों को धूप सकते हुए देखा।
बताते चलें कि पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर मे इन दिनों ठंढ ने तापमान को काफी गिरा दिया है। ऐसे मे खिली धूप का आनंद लेने के लिए जीव जंतु शांति वाली जगहों पर निकल आ रहे है। ऐसा ही नजारा पुरानी नहर के किनारे लोगो को दिखा,जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!