Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराबियों और तस्करों पर लगा...

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराबियों और तस्करों पर लगा नकेल

0
122

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान। दिनांक 16.11.25 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, सिवान की टीम ने पूरे जिले में अवैध शराब कारोबार पर जोरदार प्रहार किया। विभाग द्वारा अब तक कुल 16 शराबियों और कई शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।विभाग ने कुल 431.200 लीटर अवैध देशी शराब तथा 25.905 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई की धार तेज करने के क्रम में शराब तस्करी में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहनों तथा एक चारपहिया वाहन को भी जप्त किया गया है।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और इस तरह की कार्रवाई जिले में सख्त रूप में निरंतर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!