विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
छपरा।सदर अंचल के अमनौज स्थित राजस्व कर्मचारी कौशल कुमार पर रैयतधारी विजय कुमार किरण ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किरण का कहना है कि उनके दाखिल-खारिज (वाद संख्या– 2510/25-26) के निष्पादन के बदले राजस्व कर्मचारी द्वारा ₹35,000 की अवैध मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर न केवल कार्य रोक देने की बात कही गई, बल्कि गलत नीयत से उनके आवेदन में खाता सर्वे में त्रुटि दिखाते हुए वाद में आपत्ति (Objection) भी दर्ज कर दिया गया। किरण के अनुसार, संबंधित कर्मी से मिलने पर उसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि— “जब तक पैसा नहीं मिलेगा, तब तक काम नहीं होगा।” रैयतधारी का आरोप है कि कर्मचारी अपनी स्थानीयता बताकर उन्हें डराता है और कहता है कि यदि शिकायत करोगे तो अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम में उलझा देंगे।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि कर्मी की वास्तविक स्थानीयता संदिग्ध है तथा “लोकल” बताकर रैयतधारियों को धमकाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की नियमानुसार संबंधित कर्मचारी की सर्विस बुक, आवासीय पता, आश्रितों के आधार कार्ड की जांच होने पर वास्तविकता सामने आ सकती है। विजय कुमार किरण ने पूरे प्रकरण की शिकायत माननीय जिला पदाधिकारी, छपरा से कर दी है तथा अनुरोध किया है कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर बिहार सरकार की नियमावली के अनुसार जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।






