Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास केंद्रीय राज्य मंत्री ने सोमेश पाण्डेय को बनाया बगहा अनुमंडल भाजपा का...

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सोमेश पाण्डेय को बनाया बगहा अनुमंडल भाजपा का मीडिया प्रतिनिधि

0
242

भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, बधाइयों का तांता।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी सशक्त कार्यशैली एवं सक्रिय उपस्थिति से पार्टी में अलग पहचान बनाने वाले भाजपा सोशल मीडिया बिहार के सह–संयोजक तथा बगहा नगर के पटखौली निवासी सोमेश पाण्डेय को एक और महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। उन्हें केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा बगहा अनुमंडल का मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में अत्यंत उत्साह, गर्व और उल्लास का वातावरण है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पाण्डेय अपने स्वच्छ छवि, सरल स्वभाव, प्रखर विचारधारा और बेबाक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता और मेहनत को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने यह अहम दायित्व उनके सुपुर्द किया है।

मनोनयन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर पाण्डेय ने केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे दिया गया यह सम्मान केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि बगहा की पूरी भाजपा इकाई का सम्मान है। मैं इस दायित्व का निष्ठापूर्वक एवं पूरी समर्पित भावना से निर्वहन करूंगा। पाण्डेय के मनोनयन पर अचिंत कुमार लला, मनोज कुमार सिंह, रतेन्द्र नाथ तिवारी, सतीश वर्मा, केशव चौबे, हृदयानंद दुबे, सुजीत चौरसिया, तुषार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रमोद राम, राजन गुप्ता, विशाल पांडेय, प्रमोद प्रसाद काजू, धनंजय यादव, आशुतोष मालवीय, मंटू दुबे, सुरेश मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!