Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पागल सियार ने चार व्यक्ति को काटकर किया जख्मी

पागल सियार ने चार व्यक्ति को काटकर किया जख्मी

0
162

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत स्थित पिपरा कुटी निवासी तीन लोगों और एक लक्ष्मीपुर निवासी को पागल सियार ने काटकर घायल कर दिया है। इन सभी चारों घायल पीड़ितों का स्थानीय सरकारी अस्पताल मे इलाज चल रहा है। पूर्व मुखिया मोहम्मद कलाम ने बताया की वीटीआर जंगल से सटे गांव पिपरा कुटी के आसपास खेतों की ओर जंगली जानवरो का आना आम बात है। आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। वहीं अस्पताल सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक पिपरा कुटी निवासी 14 वर्षीय अर्जुन कुमार,12 वर्षीय निशा कुमारी,25 वर्षीय अवकाश कुमार और लक्ष्मीपुर निवासी 70 वर्षीय जलील मियां को जंगली सियार ने काटकर घायल कर दिया है। जिन्हे स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया गया है जहां इन घायलों का इलाज चल रहा है।
इन दिनों जंगली जानवरो का आतंक रिहायशी इलाकों मे बढ़ चला है। कही तेंदुआ तो कहीं बंगाल टाइगर रिहायशी इलाके मे पहुंचकर पालतू मवेशियों का शिकार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!