विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी, बगहा अनुमंडल अक्की अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय को आजादी के बाद पचरुखी क्षेत्र के प्रथम डाक्टर एवं आलापुर के मुखिया डॉ राम अयोध्या सिंह की श्रद्धांजली सभा में सिवान के सिविल सर्जन डॉ श्री निवास प्रसाद और पूर्व प्रमुख ठा०मन्नु सिंह चंदेल ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व प्राचार्य गुरु जी ने कहा कि -जब मनुष्य जन्म लेता है, तो उसके पास सांसें तो होती हैं।पर कोई नाम नहीं होता, और जब मनुष्य की मृत्यु होती है तो उसके पास नाम तो होता है,सांसे नहीं होतीं। सांसों के और नाम के बीच की यात्रा को जीवन कहते हैं। डॉ राम अयोध्या सिंह जी सिर्फ ख्यातिप्राप्त चिकित्सक ही नहीं बल्कि कुशल, लोकप्रिय श्रेष्ठ सामाजिक समरसता से ओतप्रोत व्यक्तित्व के धनी थे, लगातार आलापुर के बीस वर्षों से मुखिया बने रहना इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।हम सभी को ऐसे व्यक्तित्व की स्वच्छ छवि से लेनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, अरविंद सिंह, डॉ चंद्रभान सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, संतोष सिंह राठौर, मन्नू सिंह चंदेल, पीयूष त्रिपाठी, सदाशिव त्रिपाठी एवं सैकड़ों चिकित्साकर्मियों सहित हजारों लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।






