Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार में NDA की जीत पर भाजपा नेता एपी पाठक ने धर्मेंद्र...

बिहार में NDA की जीत पर भाजपा नेता एपी पाठक ने धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी से मिलकर दिया बधाई और शुभकामनाएं…

0
208

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर समाजसेवी एवं बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एपी पाठक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तथा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान जी और मनोज तिवारी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे चंपारण में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक और प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया।

वर्षों से चंपारण के लोगों की सेवा, सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में निरंतर सक्रिय रहने वाले एपी पाठक ने इस ऐतिहासिक विजय को जनता के विश्वास, एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया।मीडिया से बातचीत में एपी पाठक ने कहा कि “यह जीत माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी की कुशल रणनीति, संगठन क्षमता और बिहार की जागरूक जनता की जीत है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, योजनाओं और विकास संकल्प पर भरोसा करती है और उसका प्रत्यक्ष लाभ भी पा रही है। इसलिए जनता ने एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन और विश्वास सौंपा है।” एपी पाठक यह भी कहा कि चंपारण सहित पूरे बिहार में मिली यह प्रचंड जीत स्पष्ट करती है कि लोग विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!