Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आखिरकार चनपटिया का बेटा ही बना चनपटिया का नेता।

आखिरकार चनपटिया का बेटा ही बना चनपटिया का नेता।

0
161


भाजपा के बागी विजय ठाकुर की मेहनत लाई रंग।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


चनपटिया का नेता चनपटिया का बेटा ही बनेगा यह जोरदार मांग उस समय पूरी हो गई जब काफी उतार चढ़ाव रहे चुनाव मतगणना उपरांत चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन को विजेता घोषित कर दिया गया।
चुनावी सभाओं के दौरान भाजपा से निष्कासित चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के तीन दशकों से भाजपा के मेरुदंड रहे विजय ठाकुर ने यह आवाज बुलंद कर दिया था कि चनपटिया का बेटा ही चनपटिया का नेता बनेगा ।भाजपा के बागी नेता विजय ठाकुर द्वारा आयोजित जनसभा में उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई थी और मंच पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने जोरदार शब्दों में कहा था कि विधानसभा में चनपटिया का प्रतिनिधित्व चनपटिया का बेटा ही करेगा ।बताते चले की अपने संबोधनों में भाजपा से निष्कासित विजय ठाकुर ने भाव विह्वल होकर अपने निष्कासन का हाल सुनाया था और संकल्प लिया था कि चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का परचम नहीं लहराएगा। इसके बाद बागी विजय ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेताओं के समक्ष कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया था।
बताया जाता है कि उन्होंने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन को वोट देने की अपील मतदाताओं से की
थी।
चुनाव परिणाम आते ही देर संध्या में ही जीते कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन के पिता ओमप्रकाश गुप्ता ने समर्थकों के बीच विजय ठाकुर को जीत का श्रेय देते हुए फूलों की माला पहनाकर आभार प्रकट किया था।
बताते चले की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चंद्र मोहन राय के प्रतिनिधि और चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को स्थापित करने वाले नेताओं में से एक विजय ठाकुर को विधानसभा चुनाव पूर्व निष्कासित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!