Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास इको विकास समिति की बैठक में ग्रामीणों ने अलग-अलग प्रस्ताव रखा

इको विकास समिति की बैठक में ग्रामीणों ने अलग-अलग प्रस्ताव रखा

0
161

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के वन प्रमंडल 2 के संतपुर मे इको विकास समिति की बैठक शनिवार को हुआ सम्पन्न। बैठक मे ग्रामीणों ने वन विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए वीटीआर जंगल से सटे खेतो मे खेतों की रखवाली हेतु मचान बनाने का प्रस्ताव दिया है। फॉरेस्टर आशीष कुमार ने बताया की उन जगहो का लोकेशन ले लिया गया है जहाँ के लिए ग्रामीणों ने प्रस्ताव दिया है। इन लोगों के नाम से प्रस्ताव मिला है, संतपुर घोटवा टोला के मोहन महतो,गजाधर
महतो,प्रेम कुमार सोखाईत और संतपुर के ही राजेंद्र साह के नाम से प्रस्ताव दिया गया है। वहीं गाव विकास के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग से सामाजिक कार्य जैसे शादी विवाह,भोज बात समेत किसी भी सामाजिक समारोह के लिए कपड़े का टेंट,डेकोरेशन लाइट,तीन सेट बर्तन और दो सेट स्वागत गेट की मांग की गई है। फॉरेस्टर आशीष कुमार ने बताया की इनके मांगों का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा रहा है। जैसे ही आवंटन स्वीकृत होंगे वैसे ही सामाग्रि ग्रामीणों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!