Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच मझौलिया चीनी मिल में हुआ डोगा पूजन।

वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच मझौलिया चीनी मिल में हुआ डोगा पूजन।

0
121

60 लाख कुंतल है पेराई का लक्ष्य, पिछले वर्ष का पूर्ण रूप से हो गया है गन्ना मूल्य भुगतान।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

शुक्रवार को वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच मझौलिया चीनी मिल में डोगा पूजन किया गया।
चीनी मिल के यूनिट हेड उदयवीर सिंह मुख्य गन्ना प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मिश्रा गन्ना प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह एजीएम एच आर रमाकांत मिश्र सहित चीनी मिल पदाधिकारी और किसानों ने संयुक्त रूप से डोगा पूजन उपरांत डोगा में गन्ना डालकर शुभारंभ किया।
यूनिट हेड उदयवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के लिए फैक्ट्री पूरी तरह तैयार है। पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान पूर्ण रूप से कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।


मुख्य गन्ना महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुभ मुहूर्त के कारण 14 नवंबर को डोगा पूजन किया गया है। गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ 22 नवंबर से होगा। उन्होंने किसानों से कहा कि पिछले पेराई सत्र की तरह इस वर्ष भी गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की सलाह दी।
बताते चलें कि पेराई सत्र निर्बाध गति से संचालित होता रहे इसके लिए चीनी मिल कर्मियों द्वारा 24 घंटे का अखंड राम धुन कीर्तन का आयोजन चीनी मिल परिसर में किया गया।
साथ ही विघ्न बाधा दूर करने के लिए वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर सर्वेश कुमार दुबे उपेंद्रनाथ राय विजय आनंद राजकुमार झुनझुनवाला विनय शाही विद्या चरण शुक्ला विभूति नारायण राय अली असगर वार्ड सदस्य राजू कुमार यादव चिंतामणि पांडे राजन पांडे शिव शंकर पांडे विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!