Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा विधानसभा में दिखा चुनावी रंग: मुख्यमंत्री हरियाणा नायाब सिंह, केंद्रीय मंत्री...

बगहा विधानसभा में दिखा चुनावी रंग: मुख्यमंत्री हरियाणा नायाब सिंह, केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे और भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का भव्य रोड शो

0
183

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को चुनावी माहौल उस वक्त और गर्म हो गया जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह, केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे तथा लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने संयुक्त रूप से एक भव्य रोड शो किया।इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाओं से नेताओं का स्वागत किया। पूरे रोड शो के दौरान “जय बिहार, जय भारत” और “NDA विजयी हो” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मुख्यमंत्री नायाब सिंह ने जनता से NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है। वहीं केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे ने कहा कि बगहा की जनता ने हमेशा राष्ट्रीयता और विकास को प्राथमिकता दी है, इस बार भी जनता NDA के साथ मजबूती से खड़ी है।भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह का अलग ही माहौल रहा।

बड़ी संख्या में युवा और महिला मतदाता उनके स्वागत के लिए सड़क किनारे खड़े दिखे। इस भव्य रोड शो ने बगहा की चुनावी सरगर्मी को नई दिशा दे दी है और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!