Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भोजपुरी के स्टार अदाकारा अक्षरा सिंह ने किया रोड शो,उमड़ी भीड़।

भोजपुरी के स्टार अदाकारा अक्षरा सिंह ने किया रोड शो,उमड़ी भीड़।

0
126


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बेतिया मझौलिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया के पक्ष में वोट मांगने के लिए भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार अदाकारा अक्षरा सिंह द्वारा बेतिया मझौलिया में व्यापक स्तर पर रोड शो किया गया। रोड शो के दौरान अदाकारा अक्षरा सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया भी साथ में थे।
लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह मतदाताओं से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया के चुनाव चिन्ह सिलेंडर छाप पर बटन दबाने की अपील की । उन्होंने कहा कि बेतिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया को वोट दे । रोड शो के दौरान उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के गीतों को गुनगुना कर भरपूर मनोरंजन किया ।


रोड शो के दौरान उमड़ी समर्थकों की भीड़ को देखकर निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया ने कहा कि बेतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। जनता मुझे एक बार सेवा का मौका दे।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि अबकी बार बेतिया के विकास व रोजी रोजगार के लिए युवकों का पलायन रोकने के लिए महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बदलाव करें। उन्होंने मतदाताओं से बार-बार अपील किया कि जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर बेतिया के लिए सिलेंडर छाप पर बटन दबावे और रोहित कुमार सिकारिया को जितावे।
बताते चले की रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों किनारे घरों की छतो पर काफी भीड़ देखी गई। समर्थकों ने पुष्प की वर्षा की और निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन प्रदर्शित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!