बिहार में एक बार फिर से बनेगी डबल इंजन की सरकार।
एनडीए समर्थित प्रत्याशी उमाकांत सिंह के लिए मांगा वोट।
हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण हेलीपैड पर खड़े रहे चिराग पासवान।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
एफसीआई मैदान चनपटिया में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह के पक्ष में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विशाल जनसभा में वोट मांगा।
उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में अपार बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। एनडीए समर्थित प्रत्याशी निवर्तमान विधायक उमाकांत सिंह को भारी मतों से जीत दिलाकर बिहार विधानसभा में भेजें और चनपटिया के पूर्ण विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की रथ को तेज गति प्रदान करने के लिए जनता पूरी तरह संकल्पित होकर पूरे बिहार में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को फिर से जीताने जा रही है।
चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उमाकांत सिंह ने कहा कि मैंने एक सेवक की भांति सेवा किया हूं। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए हर संभव प्रयास किया हूं। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र रामेश्वर चौरसिया फुनू राय अशोक ओझा सौरभ कुमार रामधनी पटेल अखिलेश्वर आजाद अमित गुप्ता राजन साहू अभय शाही शैलेश कुमार रवि सिंह प्रवीण गुप्ता आनंद कुमार सोनी सहित कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।
बताते चले की कथित तौर पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर लगभग 1 घंटे तक हेलीपैड पर खड़ा रहा। इस दरमियान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उपस्थित लोगों से हाथ मिलाया तथा हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।






