Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन भारत नेपाल सीमा पर नारायणी गंडकी महा आरती

भारत नेपाल सीमा पर नारायणी गंडकी महा आरती

0
92

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 148 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ,मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, निर्माता एचेल थारू, फाइटर जयदेव कुमार ,डॉ. नंद महतो, स्वास्थ्यकर्मी कुमारी संगीता, निर्माता अरविंद अकेला , सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी, थरुहट के केदार महतो, अहिल्या कुमारी, मीरा देवी ,दुर्गेश महतो, एवं मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। थरुहट के निर्माता एचेल थारू ने अपने संबोधन में कहा कि यहां ताम्रभद्र ,सोनभद्र और नारायणी तीन नदियों का संगम है। कार्तिक पूर्णिमा का अपना विशेष महत्व है। फाइटर जयदेव कुमार ने कहा कि निरंतर प्रयास करने से मुश्किल कार्य भी आसान हो जाता है। केदार महतो ने कहा कि यह महा आरती इस पर्यटन स्थल की पहचान है। समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि संस्था के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों द्वारा बिहार को गौरवान्वित करने की कोशिश की जाती है। केदार महतो एवं दुर्गेश महतो ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन विषय पर जोर दिया। संस्था के एम.डी संगीत आनंद ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन संगम तट पर स्नान दान की विशेष महिमा है। अंजू देवी ने कहा कि इसी तट पर इस महा आरती की शुरुआत 6 नवंबर 2014 को हुई थी। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि इस नारायणी गंडकी महा आरती के आज 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खुशी में अतिथिगण को अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया है। कुमार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश कुमार के सौजन्य से स्वरांजलि सेवा संस्थान के बैनर तले जरूरतमंद लोगों के बीच पौष्टिक आहार न्यूट्री मिक्स फूड पैकेट का निःशुल्क वितरण किया गया। पौष्टिक आहार का पैकेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संस्था द्वारा विशेष दरिद्र नारायण भोज का आयोजन भी किया गया। जिससे दर्जनों लावारिस दिव्यांग, विक्षिप्त और मानसिक बीमार लाभान्वित हुए। महाप्रसाद की व्यवस्था स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता एवं महिला समाजसेवी स्वरांजलि सरगम द्वारा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। सभी भक्तों ने पौधारोपण का संकल्प लिया।इस अवसर पर हिरिमती देवी, गायक करण भोजपुरिया ,मधु देवी , रितिका कुमारी ,संध्या कुमारी, गायक राजा कुमार, मनीषा, रागिनी, आकृति, एवं धनु की भूमिका सराहनीय रही। रुद्र साबुन एवं शहद उद्योग के सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी ,समाजसेवी मुकेश कुमार को संगीत आनंद एवं निर्माता एचेल थारू द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन फाइटर जयदेव कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केदार महतो एवं दुर्गेश महतो ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पूर्व संरक्षक स्मृति शेष शिक्षाविद राधेश्याम पांडे एवं लोक गायक, संगीत निर्देशक, तथा कवि स्मृति शेष कामेश्वर सिंह उर्फ जनशक्ति जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कथा पूजा एवं हवन करके पंडित रामेश्वर तिवारी द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। शांति मंत्र द्वारा कार्यक्रम को विराम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!