Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रियंका गांधी ने वाल्मीकिनगर में भरी हुंकार कहा, “पटना की सरकार दिल्ली...

प्रियंका गांधी ने वाल्मीकिनगर में भरी हुंकार कहा, “पटना की सरकार दिल्ली से चलती है”

0
174

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर (बगहा): बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वाल्मीकिनगर के हरनाटांड़ में जनसभा को संबोधित किया। यह उनकी पहली चुनावी रैली थी, जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “पटना की रिमोट कंट्रोल सरकार और उसकी योजनाएं दिल्ली से संचालित होती हैं।” उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “जो 10-10 हजार रुपये मिल रहे हैं, उसे अपने घर के काम में लगाइए, लेकिन वोट अपने विकास के लिए दीजिए।”

प्रियंका ने कहा कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि झूठे वादों से विकास नहीं होता। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कांग्रेस की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो जनता की भागीदारी से विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। सभा में प्रियंका गांधी के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंच पर मौजूद थे। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!