Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कार्तिक पूर्णिमा पर वाल्मीकिनगर में हुआ वृक्षारोपण अभियान

कार्तिक पूर्णिमा पर वाल्मीकिनगर में हुआ वृक्षारोपण अभियान

0
154


प्रकाश इकोलॉजिकल ग्रीनवे फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रगाश इकोलॉजिकल ग्रीनवे फाउंडेशन के बैनर तले पर्यावरण प्रेमियों द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर, वाल्मीकि सभागार परिसर तथा बेलवा घाट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंवला, बेल, जामुन और गुलर के पौधे लगाए गए। संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन की जिम्मेदारी भी निभाना है।

संस्था के पर्यावरण कार्यकर्ता विभिन्न अवसरों पर अलग-अलग स्थलों पर वृक्षारोपण कर हरियाली और स्वच्छता का संदेश देते रहते हैं। इस अवसर पर प्रेम कुमार, कुंदन कुमार, भोला कुमार, संजय यादव, अनुराग राय, प्रतिक गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!