वसी अहमद को विधायक बनावे इमरान प्रतापगढ़ी के रूप में सांसद मुफ्त पावे।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
मझौलिया के लाल सरैया स्थित स्टेडियम में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी वसी अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील करने पहुंचे राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग इमरान प्रताप गढ़ी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है । हिंसा का माहौल कायम है।
पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगारी का जहर पी रहे हैं। हर तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है। बिहार की जनता बिहार की बदहाली से बचने के लिए बदलाव का संकल्प ले चुकी है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार के एक नौजवान को नौकरी दी जाएगी बिहार में पेपर लीक नहीं होगा। 25 लाख का इलाज बीमा सुविधा दी जाएगी ।200 यूनिट बिजली प्रत्येक परिवार को निशुल्क दी जाएगी। पेंशन राशि ₹2000 होगी।
चारों तरफ शांति और सद्भाव का माहौल होगा। सांप्रदायिकता को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने जोरदार शब्दों में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तथा वीआईपी के मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।

उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि चाय बेचने वाला पूरा भारत बेच रहा है। कहां सोया है चौकीदार।
अब बिहार में महागठबंधन की आएगी सरकार होगा सबका कल्याण।
इस अवसर पर महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी वसी अहमद पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुशील पासी जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती उद्धव शर्मा मोहम्मद कलीमुल्लाह चंद्रशेखर भारती विनय कुमार यादव शकुंतला देवी शाह हुसैन अंसारी संजय यादव चांद सी यादव हरिलाल यादव सुनील कुमार सिंह साधु सहनी रहमान मियां मनील सिंह ब्रह्मानंद पांडे नेहाल अहमद ओमप्रकाश क्रांति सुरेंद्र मुखिया प्रखंड अध्यक्ष जुबेर अहमद उर्फ मुन्ना खान ताराचंद यादव इसराफिल देवान खुर्शीद आलम शिव पुजारी कुमार समेत भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।






