Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भोजपुरी स्टार कलुआ और आस्था सिंह ने किया बेतिया मझौलिया विधानसभा क्षेत्र...

भोजपुरी स्टार कलुआ और आस्था सिंह ने किया बेतिया मझौलिया विधानसभा क्षेत्र में रोड शो।

0
273


निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया के पक्ष में मांगा वोट।


रोड शो में उमड़ी भीड़ दिखाई दिया परिवर्तन का लहर।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


भोजपुरी स्टार अरविंद उर्फ कलुआ और आस्था सिंह द्वारा बेतिया मझौलिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया के पक्ष में वोट मांगते हुए रोड शो किया गया।
दोनों भोजपुरी स्टार कलाकारों ने जनता को जागरुक करते हुए मतदान तिथि 11 नवंबर को सिलेंडर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। रोड शो के दौरान जन सैलाब देखा गया।


रोड शो में समर्थकों की भीड़ देखकर निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया का कहना था कि शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पेय जल और आवागमन की सुविधाओं में क्रमवार सुधार किया जाएगा। युवाओं के रोजी रोजगार के साथ उद्यमिता और कौशल विकास प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। हर गली मोहल्ले की पक्की सड़क से जुड़ाव के साथ-साथ बेहतर जल निकासी प्रबंधन किया जाएगा तथा सर्व समाज के युवाओं के लिए अवसर बड़े बुजुर्ग और महिलाओं को न्याय के साथ सम्मान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!