Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया जनसंपर्क, राज्य सभा सांसद इमरान प्रताप...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया जनसंपर्क, राज्य सभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी के लाल सरैया स्टेडियम में आगमन को लेकर तैयारियो का लिया जायजा ।

0
155

मतदाताओं से किया सभा को सफल बनाने की अपील।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए हर कार्यकर्ता को जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सभा सांसद एवं प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी के लालसरैया स्टेडियम आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रमोद कुमार सिंह ने स्टेडियम परिसर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का यह दौरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि वे युवाओं की आवाज़ और समाज के हर वर्ग की उम्मीद हैं। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।जिलाध्यक्ष ने मंच, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सहयोग सुनिश्चित करने की अपील की ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनता के बीच ले जाना हम सबका कर्तव्य है।जनसंपर्क के दौरान प्रमोद कुमार सिंह ने आम नागरिकों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी इसी दिशा में संघर्ष करती रहेगी। जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का संकल्प लिया। मौके पर जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद हसन, प्रवक्ता इस्तेयक अहमद, डॉ . अबुलैश हसन , प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अहमद उर्फ मुन्ना खान, लियाकत अली, अल्ताफ हुसैन आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!