Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोदी है तो भरोसा है बाकी सब धोखा है।

मोदी है तो भरोसा है बाकी सब धोखा है।

0
156


राम मंदिर की तरह सीतामढ़ी में बन रहा है माता सीता का मंदिर।


निवर्तमान विधायक रेणु देवी को रिकार्ड मतों से जीतावे।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

बेतिया के बड़ा रमना ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, ।जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसभा में उन्होंने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। श्री मौर्य ने बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक प्रत्याशी श्रीमती रेणु देवी के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करती है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल वादे करते हैं, जबकि भाजपा ने वादों को हकीकत में बदला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया है अब माता सीता का मंदिर सीतामढ़ी में बन रहा है।


डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास विकास के रथ को दौड़ाया है। एक बार फिर से बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनानी है।
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे व सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार में विकास के रथ को गति प्रदान किया है। विहार विधानसभा का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। विकसित सुरक्षित मजबूत भारत के निर्माण में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बननी
अत्यंत जरूरी है। वरिष्ठ नेता अनिल कुमार झा और युवा और लोकप्रिय प्रदेश सह संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि विकसित और सुरक्षित बिहार के लिए बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एक बार फिर से बेतिया विधानसभा क्षेत्र से रेणु देवी को अपना बहुमूल्य वोट देकर जीत दिलाने का पुनीत कम करें।


कार्यक्रम का संचालन सुशील जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे मन्नू बाबू कुशवाहा सुनील कुमार सिंह हरिलाल कुमार मुकेश कुमार रजनीकांत सुनील कुशवाहा भिखारी सिंह जयप्रकाश कुमार विकास कुमार शर्मा रिंकी गुप्ता कामेश्वर सिंह मनमोहन चौबे सुमन चौबे रजनीश पांडे उमेश प्रसाद उमेश सहनी शंभू भारती कमल मुखिया रामदेव प्रसाद मुखिया संतोष कुमार अशोक यादव राजू महतो ज्योति श्रीवास्तव मुखिया सत्य प्रकाश सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम जय जय सियाराम वंदे मातरम और भारत माता की जय घोष से ऑडिटोरियम गुंजित होता रहा।
धन्यवाद ज्ञापन मन्नू बाबू कुशवाहा ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!