विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। चखनी रजवटिया पंचायत के सीमा क्षेत्र, नगर परिषद बगहा के वार्ड संख्या 35 में भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम रविवार की दुपहर आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिक्रम चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन का कार्य भाजपा नेता प्रेम साहनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता मोहन तिवारी ने मौजूदा सरकार की योजनाओं—पेंशन राशि, इंद्रा आवास, नल-जल आयुष्मान कार्ड किसान योजना सहित कई विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के दौर में महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था, जबकि आज सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार हुआ है।

चखनी रजवटिया पंचायत की समाजसेवी निवासी अंगूरी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार की पहल से गरीबों को बिजली, गैस जीविका दीदियों को सहायता राशि जैसी मूलभूत सुविधाएं निशुल्क मिल रही हैं। वहीं नगर की उप सभापति रश्मि रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं से आज आम लोग आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।अंत में विधानसभा प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय थी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में शांति और विकास का माहौल स्थापित हुआ है। जिन्होंने 04 बगहा विधानसभा से लड़ रहे चुनाव के प्रत्याशी राम सिंह को कलम के फूल छाप पर भारी बहुमत देकर फिर जिताने का आहान किया गया।






