Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में चार लोगों पर...

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

0
153

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के रोहुआ टोला निवासी सीता देवी पति उमेश मुसहर ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज कराई है। आवेदन के मुताबिक मेरी नाबालिग पुत्री 29 अक्टूबर को शाम 4 बजे दुकान में सामान लेने गयी थी। और देर रात तक घर वापस नहीं लौटी तो हमलोग उसे ढूंढने लगे। तब पता चला कि सुकई मुसहर, पिता स्वर्गीय छट्ठू मुसहर, गीता देवी, पति स्व. छट्ठू मुसहर सुरज मुसहर पिता स्वर्गीय छट्ठू मुसहर सभी साकीन रोहुआ टोला एवं भेडिहारी निवासी कृष्णा दास आदि लोगो ने बहला फुसलाकर शादी के नीयत से भगा दिए है। और जब मैं उनके घर पुछने गई तो मेरे साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। और बोले कि तुम जाओ और जाकर खोज लो। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!