Sunday, February 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

0
127

पश्चिम चंपारण पुलिस कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मियों ने ली एकता की शपथ

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने अपने कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” दिलाई। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, सद्भावना और भाईचारे को बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने एक स्वर में शपथ दोहराई कि वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन पूरे सम्मान और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!