Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

0
135

बिहार में बनेगी डबल इंजन की सरकार।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शुक्रवार को मझौलिया के राजाभार, सेनवरिया,लाल सरैया,बहुअरवा, परसा आदि क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया।उनके साथ उतर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर मिश्रा भी शामिल थे। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मतदाताओं से कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को जंगल राज्य से मुक्ति दिला कर विकास के पथ पर ला खड़ा किया है।सड़क,बिजली,शिक्षा,रोजी रोजगार,सुरक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तेज किया है।एनडीए गठबंधन बिहार में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए वृद्धा पेंशन में वृद्धि किया है।जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिया है।इस मौके सांसद प्रतिनिधि अमित कुमार चौबे ,महामंत्री मनुबाबू कुशवाहा,प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव,राजू महतो,वीरेंद्र चौबे,बबलू सिंह,चंद्रिका पाण्डेय, अवधेश यादव,कामेश्वर पाण्डेय,देवेश्वर पाण्डेय,ब्रजेश पाण्डेय,शुभम चौबे,उमेश सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!