Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर निशा मांझी गिरफ्तार

बगहा में कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर निशा मांझी गिरफ्तार

0
258

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई वर्षों से फरार चल रहे नक्सली संगठन के एरिया कमांडर निशा मांझी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव कुमार लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लौकरिया थाना कांड संख्या-19/20 के वांछित नक्सली निशा मांझी, पिता शंकर मांझी, निवासी गोनौली थाना वाल्मिकीनगर, जिला-पश्चिम चम्पारण (अस्थाई पता–पवित्र नगर थाना-तरियानी, जिला-शिवहर) को उनके ठिकाने से विधिवत छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निशा मांझी का आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर रहा है। वह जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई जघन्य नक्सली घटनाओं में वांछित रही है। उसकी गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. निशा मांझी, पिता – शंकर मांझी
    निवासी – गोनौली, थाना वाल्मिकीनगर, जिला – पश्चिम चम्पारण

अपराधिक इतिहास:

  1. वाल्मिकीनगर थाना कांड सं. 64/18
    धारा – 341, 448, 323, 325, 302, 504, 120(B) भा.द.वि., आर्म्स एक्ट एवं UAPA एक्ट
  2. वाल्मिकीनगर थाना कांड सं. 03/20
    धारा – 147, 148, 149, 341, 342, 427, 323, 504, 506 भा.द.वि. एवं UAPA एक्ट

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. एसटीएफ प्रभारी पु.अ.नि. विपिन कुमार, बगहा
  2. पु.अ.नि. विभा कुमारी, थानाध्यक्ष, लौकरिया
  3. सशस्त्र बल एवं अन्य पदाधिकारी, लौकरिया, बगहा

बगहा पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से नक्सली संगठन की कई गतिविधियों का खुलासा होने की संभावना है और आगे की पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!