वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर मे आगामी विधानसभा चुनाव के मधेनज़र एसएसबी और बिहार पुलिस ने जॉइंट वाहन जांच अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया की एएसआई नवलेश कुमार के नेतृत्व मे एसएसबी के साथ मिलकर वाल्मीकिनगर थाना पुलिस द्वारा गोल चौक, तीन आरडी पूल चौक, टंकी बाजार समेत भारत नेपाल् सीमा गंडक बराज पर साझा वाहन जांच ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया की आगामी 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान इस क्षेत्र मे होने है, इसी के मधेमजर सुरक्षा हेतु यह जॉइंट वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।






