धनबाद झारखंड से अंकिता शर्मा की रिपोर्ट
धनबाद से एक दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है जब एक कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को ईलाज के लिए धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झखरा गांव निवासी पूर्व सैनिक स्वर्गीय रामज्ञा सिंह के 37 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक के दो बेटे व एक भांजा घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अरविंद कुमार सिंह अपने परिवार के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। बता दें कि दुर्घटना के पूर्व मृतक अरविंद कुमार सिंह अपनी पत्नी और बहन को मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाकर खुद अपनी कार से कोलकाता के लिए निकल गए थे। तभी धनबाद में उनकी गाड़ी और ट्रक आमने टकरा गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बेटों और भांजे का ईलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है।






