Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पांच पीढ़ियों के साथ पूर्व प्राचार्य ने कोसी परिक्रमा पूरा किया

पांच पीढ़ियों के साथ पूर्व प्राचार्य ने कोसी परिक्रमा पूरा किया

0
155

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने श्रद्धापूर्वक अपने पांच पीढ़ियों के साथ छठ महापर्व पर कोसी परिक्रमा में भाग लेते हुए कहा कि मैं परम भाग्यशाली हूं कि, माता पिता और दादीजी के साथ अपने पौत्र के निमित्त इस परम पवित्र प्राकृतिक महापर्व का साक्षी बना हूं। अपने प्रियजनों के साथ हर्ष पूर्वक पूज्य पिताजी,पंडित जगदंबा उपाध्याय पूर्व प्राचार्य के नेतृत्व में विधिवत पूजा सम्पन्न हुआ।छठ डूबते सूर्य की आराधना का पर्व है। डूबता सूरज इतिहास होता है और कोई भी सभ्यता तभी दीर्घजीवी होती है जब वह अपने इतिहास को पूजे।
इस अवसर पर संजय मिश्रा, देवेंद्र उपाध्याय, पीयूष त्रिपाठी , आकाश मिश्रा,सदाशिव त्रिपाठी, गोपाल पाण्डेय, अमृतेश उपाध्याय,देवांश उपाध्याय ,यशु मणि सहित अर्चना, अंजनी, नंदनी, शालिनी,जया, माया, सुंदरी आदि बेटियों ने उत्साह पूर्वक कोसी परिक्रमा में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!