Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम बगहा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पाँच गिरफ्तार

बगहा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पाँच गिरफ्तार

0
654

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, 26 अक्टूबर 2025: बगहा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशन में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने धनहां और भितहां थाना क्षेत्रों में एक साथ छापामारी कर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में पाँच आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में देसी हथियार, कारतूस और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में गठित इस SIT टीम में अंचल पुलिस निरीक्षक धनहां रामाकांत तिवारी, थानाध्यक्ष धनहां अमित कुमार, थानाध्यक्ष भितहां अभिलाष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रूपही टाड़ (थाना-भितहां), ग्राम मुर्गहवा, दहवां एवं तमकुहवा (थाना-धनहां) में त्वरित छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से देशी कट्टा-05, अर्धनिर्मित देशी कट्टा-03, देशी पिस्टल-01, कारतूस-15, खोखा-22, मैगजीन-02, मोटरसाइकिल-02, नगद ₹4000, तथा अवैध मिनी गन फैक्ट्री के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी आपस में मिलकर लंबे समय से हथियारों का अवैध निर्माण और बिक्री का धंधा कर रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. भुआल शर्मा, पिता रक्षा शर्मा, साकिन-रूपही टोला, थाना भितहा।
  2. शंकर शर्मा, पिता लखी चन्द्र शर्मा, साकिन-मुर्गहवा, थाना धनहां।
  3. कृष्णा चौधरी, पिता फेकु चौधरी, साकिन-दहवां, थाना धनहां।
  4. सोनु गुप्ता, पिता अच्छेलाल गुप्ता, साकिन-तमकुहवा, थाना धनहां।
  5. संजय शर्मा, पिता विश्वनाथ शर्मा, साकिन-रूपही टाड़, थाना भितहा।

पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की तत्परता की सराहना की है तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार कारोबार से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!