Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भाजपा विधायक राम सिंह ने बगहा नगर में चलाया जनसंपर्क अभियान,जनता से...

भाजपा विधायक राम सिंह ने बगहा नगर में चलाया जनसंपर्क अभियान,जनता से मांगा स्नेह और आशीर्वाद

0
184

अबकी बार फिर राम सिंह सरकार से पूरा नगर गूंज उठा।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, 26 अक्टूबर। बगहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक राम सिंह के नेतृत्व में आज नगर भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस दौरान पूरे नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने विधायक राम सिंह का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के तहत बॉम्बे बाजार, गुदरी बाजार, हनुमानगढ़ी, नवकी बाजार, मारवाड़ी टोला तथा डीएम एकेडमी चौक का भ्रमण किया गया।

हर गली, हर चौक पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में अपने जनप्रिय विधायक के प्रति अपार उत्साह देखा गया। जनसंपर्क के दौरान जनता ने एक स्वर में कहा कि विधायक राम सिंह ने अपने कार्यकाल में बगहा को विकास की नई दिशा दी है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जलापूर्ति और जनसुविधा के क्षेत्र में जो काम हुए हैं, वे पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल हैं। जनता ने दोबारा विधायक राम सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा, विधान पार्षद भीष्म सहनी, भूपनारायण यादव (वरिष्ठ कार्यकर्ता), राकेश सिंह,भाजपा संगठन जिला बगहा के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्षगण तथा एनडीए गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक राम सिंह ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

बगहा के सर्वांगीण विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा। नगर भ्रमण के दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा का जनसमर्थन अपने चरम पर दिखा, जिससे एनडीए खेमे में भारी उत्साह का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!