Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक फरार, कई...

बगहा में अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक फरार, कई हथियार बरामद

0
242

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

चौतरवा (पश्चिम चम्पारण), 25 अक्टूबर 2025।
जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चौतरवा थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कई हथियार एवं कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष चौतरवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को समय करीब 11:35 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अहिरौलिया निवासी विद्याशु राव, पिता भूनेश्वर राव, अवैध हथियार लेकर अपने गाँव में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष चौतरवा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

पुलिस दल ने अहिरौलिया गाँव में विधिवत जांच करते हुए विद्याशु राव के घर छापामारी की। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने सहयोगी के संबंध में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम बाबू परसौनी, निवासी सुजीत राव (उम्र 22 वर्ष, पिता यशवंत राव) के घर छापामारी की, जहाँ से एक देशी कट्टा, एक सिंगल बैरल बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विद्याशु राव (उम्र 21 वर्ष) के आपराधिक इतिहास की भी पुष्टि हुई है। वह पहले से ही बथवरिया थाना कांड संख्या-67/25, दिनांक 16.09.2025, धारा 303(2)/3(5) बी.एन.एस. में वांछित अभियुक्त रह चुका है। फिलहाल उसका सहयोगी सुजीत राव फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।

इस सफल कार्रवाई में पु.अ.नि. सह थानाध्यक्ष राहुल सिंह, पु.अ.नि. अपर थानाध्यक्ष काफिल अजहर, पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह, पु.अ.नि. रमेश कुमार, पु.अ.नि. विनय कृष्णा, सहित कई पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे।इस अभियान को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, ने चौतरवा थाना टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी और अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने का भी निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़ा है और स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!