Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मताधिकार हर नागरिक, मतदाताओं का संवैधानिक अधिकार : शिक्षक सुनिल

मताधिकार हर नागरिक, मतदाताओं का संवैधानिक अधिकार : शिक्षक सुनिल

0
139

वार्ड 31 महादलित बस्ती में शिक्षक सुनिल ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, शनिवार 25 अक्टूबर, लोकतंत्र का महापर्व आरम्भ है आगामी छः नवंबर और ग्यारह नवंबर को मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें इसके लिए नगर के महादलित बस्ती वार्ड 31 में शनिवार 25 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें शिक्षक सुनिल कुमार, विकास मित्र महेश रजक आदि ने स्थानीय महिला पुरुष व युवा मतदाताओं को जागरूक किया। शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि मताधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार है इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। 11 नवम्बर 2025 को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में हर नागरिक मतदान करें, ताकि मजबूत लोकतंत्र और सशक्त बिहार का निर्माण हो।

मतदाता सूची में नाम होने वाले सभी वैध मतदाता (महिला, पुरुष, युवा, थर्ड जेंडर) अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होकर अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा जरुरी निर्देश, सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।विकास मित्र महेश रजक ने कहा कि महादलित का वोट प्रतिशत कम होने के कारण जागरूकता आवश्यक है। सभी लोग मतदान करें। मौके पर स्थानीय निवासी शिक्षक सुनिल कुमार, आरती देवी, बरसाती देवी, रिमझिम देवी, शीला देवी, शांति देवी, नीलम कुमारी, लालबाबु राउत, निशांत राउत, ममता देवी, सुखमीना देवी, मंटू राउत, संटू राउत, रत्ना देवी, रमेश राउत, शारदा देवी, रामु राउत, अनीता कुमारी, रेखा देवी, जुबैदा खातून, इमरान अंसारी, खुशबु कुमारी, मराछी देवी, मधु देवी, बरसाती गोंड, सुरेंद्र साह, राजेंद्र गोंड, रंजन राउत, रंजन ठाकुर, शुभम आदि शामिल रहें सबने एक स्वर में कहा – मेरा वोट मेरा अधिकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!