Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भाजपा के दिग्गज विजय ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ।

भाजपा के दिग्गज विजय ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ।

0
140


दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


भाजपा के निष्कासित दिग्गज नेता विजय ठाकुर ने बिहार का विकास कांग्रेस के साथ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के पूर्व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी बी श्रीनिवासन की उपस्थिति में दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के बरोहिया मैं आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए मान मर्दन करने लगी है। भाजपा अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। चाटुकार और दलालो की गोद में खेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है। कांग्रेस हर जाति धर्म को लेकर चलने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है। उन्होंने मंच से संकल्प दोहराया कि चनपटिया का बेटा ही चनपटिया का नेता बनेगा।
मौके पर उपस्थित चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन ने कहा कि मैं नेता नहीं सेवक की तरह सेवा करूंगा। चनपटिया की समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाऊंगा। उन्होंने जनता से जाति धर्म से ऊपर उठकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की।


कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नंदकिशोर प्रसाद अजीत कुशवाहा रामेश्वर शाह विनोद शाह विनोद शाह प्रभु लाल साह विनय कुमार भरोसी राम शंभू राम वीरेंद्र कुशवाहा हरीश कुमार साह धर्मेंद्र कुमार शाह बघेल महतो मोहम्मद यासीन आलोक कुमार प्रिंस ठाकुर नारायण कुशवाहा कारी कुशवाहा अनिल पांडे जितेंद्र ठाकुर आदि मुख्य है। कांग्रेस में शामिल सभी सदस्यों को पुष्प हार पहना कर स्वागत किया गया।
युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवासन ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया तथा चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के युवा और लोकप्रिय प्रत्याशी अभिषेक रंजन को जीतने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ने किया।
इस अवसर पर नथुनी प्रसाद साहब प्रसाद ओम प्रकाश चौबे ओम प्रकाश शाह आनंद प्रकाश चौबे राकेश यादव परमानंद कुशवाहा सहित गठबंधन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!