Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास छठी मैया कौन हैं? छठ महापर्व पर क्यों होती है छठी मैया...

छठी मैया कौन हैं? छठ महापर्व पर क्यों होती है छठी मैया के साथ सूर्यदेव की पूजा

0
306

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मार्कण्डेय पुराण में बताया गया है कि सृष्टि की रचना करने वाली देवी प्रकृति ने अपने आप को छठ भागों में बांटा था। प्रकृति देवी का जो छठा भाग था वह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मां के छठे स्वरूप को सर्वश्रेष्ठ मातृदेवी के रूप में जानते हैं। जोकि ब्रह्मा जी की मानस पुत्री हैं। मार्कण्डेय पुराण में बताया गया है कि इनके छठे अंश को छठी मैय्या के नाम से जाना गया है। छठ पर क्यों होती है छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा ऐसी मान्यता है कि छठी मैय्या को सूर्यदेव की बहन माना जाता है। इस वजह से छठ के इस पर्व पर छठी मैया और सूर्यदेव दोनों की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जब किसी नवजात बच्चे का जन्म होता है तो उसके बाद 6 महीने तक छठी मैय्या उनके पास रहती हैं और बच्चों की रक्षा करती हैं।

छठ पर्व से जुड़ी कथाएं

छठ पर्व की जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक राजा था जिसका नाम प्रियंवद थे जिनके कोई संतान नहीं थी। इसके बाद महर्षि कश्यप ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराकर उनकी पत्नी मालिनी को यज्ञाहुति के लिए बनायी गयी खीर दी। इस यज्ञ का प्रभाव से उन्हें संतान की प्राप्ति तो हुई लेकिन, वह मरी हुई थी। राजा प्रियंवद बच्चे के वियोग में प्राण त्यागने लगे। उस वक्त ही वहां देवसेना प्रकट हुई और कहा कि हे राजन आप मेरी पूजा करें और बाकी लोगों को भी मेरी पूजा के लिए प्रेरित करें। संतान की इच्छा रखकर राजा ने देवी षष्ठी का व्रत किया जिसके प्रभाव से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। जब से संतान की कामना के लिए भी छठ पूजा की जाने लगी। छठ पर्व को लेकर एक और कथा प्रचलित है। जब पांडव अपना सारा राजपाट हार गए थे तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को छठ व्रत करने को कहा था। द्रौपदी ने छठ का व्रत किया और उनकी मनोकामना पूरी हुई और पांडवों को अपना राजपाट वापस मिल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!