Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मैरवा में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा — एक की मौत,...

मैरवा में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा — एक की मौत, दूसरा गंभीर

0
163

हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों की पुलिस से हुई झड़प

14 नामजद व 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान। जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा मैरवा-धरनी मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू यादव के रूप में की गई है, जबकि उसका भाई राजू यादव (25) घायल है, जिसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थिति उस समय बिगड़ गई जब पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं।मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिकअप को जब्त कर थाने ले जाया गया।मैरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना के बाद 14 लोगों को नामजद किया गया है और करीब 100 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!