Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया पुलिस अधीक्षक ने दियारा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बेतिया पुलिस अधीक्षक ने दियारा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

0
187

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया शौर्य सुमन के द्वारा गंडक नदी के उस पार स्थित नौतन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैजुआ पंचायत के आठ तथा वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर पंचायत के सात मतदान केंद्रों का रूट प्लान, कम्युनिकेशन प्लान एवं चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने श्रीनगर थाना से सिंगही घाट तक अर्धसैनिक बलों के साथ गंडक नदी में एरिया डॉमिनेशन करते हुए सिंगही घाट स्थित SST चेक पॉइंट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02), पर्यवेक्षी पदाधिकारी योगापट्टी अंचल, थानाध्यक्ष श्रीनगर, DIU (उत्पाद) के पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!