शादमन शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
प्रखंड बगहा दो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम, बगहा दो के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा शुक्रवार को प्रखंड दो सभागार में विद्यालय के प्राचार्यो के साथ एक बैठक की। इस बैठक में बीईओ ने सभी मतदान केंद्र वाले विद्यालयों के प्राचार्य को निर्देश दिया कि अपने विद्यालयों में मतदान से पूर्व मूलभूत सुविधाओं को विद्यालय में उपलब्ध करा कर इसकी जानकारी बीआरसी बगहा दो कार्यालय में जमा करें। जिसमें प्राचार्य को कहा गया कि मतदान केंद्र वाले विद्यालय में बिजली, पानी, रैंप, बेंच डैक्स, 3 पीन प्लग बोर्ड आदि की व्यवस्था विद्यालय में उपलब्ध कराये। जिसमें 11 नवंबर को मतदान के दिन आने वाले मतदान कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही मतदान केंद्र में रैम्प की व्यवस्था भी की जाए। जिससे दिव्यांगों को मतदान करने में किसी प्रकार का समस्या ना हो। इसके साथ ही विद्यालय में साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दोनों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिया गया। इस बैठक में बीईओ, एमडीएम प्रभारी धीरज जायसवाल, विद्यालय के प्राचार्य में पुरन्दु कुमार सत्यार्थी, नीतू कुमारी, रानी कुमारी, पवन कुमार, विनोद कुमार, सोराई उड़ाव आदि प्राचार्य मौजूद थे।






