Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के संवेदनशील छठ घाटो पे एसडीआरएफ की टीम रहेगी मौजूद

बगहा के संवेदनशील छठ घाटो पे एसडीआरएफ की टीम रहेगी मौजूद

0
108

शादमन शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

शुक्रवार को छठ घाट और आचार संहिता को लेकर का बीडीओ और सीओ ने अपने कर्मियों के साथ बैठक की। अंचल बगहा दो के नवागत अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि छठ घाट पर सुरक्षा को लेकर संवेदनशील और अति संवेदनशील घाटों पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी। इसके साथ ही सीओ ने कहा कि आचार संहिता लागू है। जिसको लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को इसका पालन करना है। किसी भी तरह का माइकिंग छठ घाट पर नहीं करना है। पोस्टर बैनर आदि का उपयोग नहीं करना है। ऐसा करने वाले लोगों पर चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी और कर्मी में मौजूद थे।
इसके साथ ही बगहा दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। साथी ही लोगों की सुरक्षा और आचार संहिता का पालन करने का निर्देश सभी छठ घाट पर मौजूद पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी तरह के आचार संहिता का उल्लंघन कोई ना करे। पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिसको लेकर अपने कर्मियों को निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!